Breaking News

बाबा टीकाराम तीर्थस्थल को मिलेगा पर्यटन विकास का तोहफ़ा : सीएम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित बाबा टीकाराम तीर्थस्थल को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तीर्थस्थल के पर्यटन विकास प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। गोमती नदी के तट पर बसे इस धार्मिक स्थल को प्रदेश सरकार अब पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले उस समय के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बाबा टीकाराम तीर्थस्थल के समग्र पर्यटन विकास की योजना पर्यटन विभाग को भेजी थी। लंबे समय से लंबित इस प्रस्ताव पर अब तेजी से कार्रवाई होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने का आश्वासन अधिकारियों को दिया है। प्रस्ताव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क संपर्क, घाटों का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य शामिल किए गए हैं।
बाबा टीकाराम तीर्थस्थल बाराबंकी के बेहटा गांव क्षेत्र में स्थित है और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। फिलहाल यहां सुविधाओं का अभाव है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। प्रदेश सरकार का मानना है कि यहां पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से धार्मिक आस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने से अब इस धार्मिक स्थल के विकास की राह साफ हो गई है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिला ‘प्लग एंड प्ले’ प्लेटफॉर्म

– जब आवश्यकता हो तभी डीजल व पेट्रोल लेने जाइए, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES