Breaking News

CMS में होगा विश्व के न्यायधीशों का पांच दिवसीय सम्मेलन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। CMS, लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायधीशों का पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 नवंबर शुक्रवार से प्रारंभ को रहा है। सम्मेलन में ट्यूनिशिया के नोबल शांति पुरस्कार विजेता अब्देसतार बेन मौसा सहित विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, संसद सदस्य, इंटरनेशन कोर्ट आफ जस्टिस के न्यायधीशों समेत 63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज cms संस्थापक डॉ जगदीश गांधी ने एक प्रेस वार्ता में दी। डॉ गांधी ने आगे बताया कि सम्मेलन “भारतीय संविधान के अनुछेद 51” पर आधारित है एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुंदर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।
सम्मेलन में भाग लेने वाले देश अल् बानिया, अंगोला, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, बेलीज़, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, सूडान, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, तंजानिया, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जामि्बया, भारत आदि देश होंगे।
भारत सरकार की विदेश एवं संस्कृति व राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रमुख अतिथि होंगे। डॉ गांधी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महासम्मेलन दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने और विश्व के ढाई अरब बच्चों का भविष्य बचाने के दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और पूरे विश्व में समाज को एक नई दिशा देगा।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES