Breaking News

भाजपा ने “वोटर चेतना महाभियान” द्वारा घर घर पहुंचने का संदेश दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि एवं ऋषि की व्यवस्था के कारण ही भारत महानतम देश रहा है। किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को शत् प्रतिशत किसानों से सम्पर्क संवाद स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी को शक्तिशाली बनाने का काम करना है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों महामंत्रियों की बैठक में व्यक्त किए।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि वर्तमान समय में वोटर चेतना महाअभियान चल रहा है। इसमें पूरी शक्ति लगाकर नौ जवानों और किसानों से सम्पर्क करके चुनाव आयोग की तिथियों के द्वारा मतदाता बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान के माध्यम से किसान मोर्चा एक एक किसान की दहलीज और खेत खलिहान तक पहुंचेगा। भाजपा की परम्परा में सतत सम्पर्क व संवाद है। जो पार्टी को सर्वव्यापीए सर्वस्पर्शी बनाता है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम व अभियान भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं का लगातार जनता से सम्पर्क व संवाद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार ग्राम समितियों के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच केन्द्र व प्रदेश की किसान हितैषी नीतियों को पहुंचाने का काम करना है।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात् पार्टी के कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेगें।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि किसान मोर्चा ने विगत चुनाव में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया है। इसके कारण भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र में सरकार आई है। श्री राय ने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय होकर अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर काम करना है।
बैठक का संचालन मोर्चे के प्रदेश महामंत्री धनश्याम पटेल ने किया। बैठक में प्रस्ताव पारित करके किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का समापन एवं धन्यवाद मोर्चे के प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना ने किया। उक्त बातें मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताई।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES