Breaking News

इस्कॉन मंदिर ने धूम धाम से मनाया राम नवमी उत्सव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भांति श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में बुधवार को राम नवमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
अपरिमेय श्याम प्रभुजी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्राकट्य दिवस ष्राम नवमीष् उत्सव का शुभारम्भ विधिवत पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चारण करके किया गया, उत्सव हरिनाम संकीर्तन, पुष्पांजलि और आरती के साथ समापन हुआ। राम नवमी उत्सव पर शहर भर से आये हुए भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन भेंट किये, सभी भक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उत्सव को मनाया साथ ही साथ वैष्णव परम्परा के अनुरूप व्रत का पालन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसादम (भंडारा) का आंनद लिया।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES