Breaking News

छठ पूजा पर चेयरमैन श्याम सुंदर ने लोगों के सुख समृद्धि और शांति की कामना की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
संतकबीरनगर 10 नवम्बर। पूर्वी भारत का प्रधान पर्व छठ पूजा अब पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश स्थित संत कबीर नगर में खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र मे भी इस पर्व का खासा महत्व माना जाता है। यह त्यौहार पिछले 2 दिन से मनाया जा रहा है, व्रती महिलाएं इस दिन सूर्य भगवन की पूजा करते हुए व्रत रखती है और अपने परिवार के सुख समृद्धि और शांति की कामना करती हैं।
छठ पर्व के इस पवन अवसर पर खलीलाबाद के लोकप्रिय चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने पक्का पोखरा स्थित घाट पर पहुंचकर कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। छठ माता की पूजा आरती में सम्मिलित होकर चेयरमैन श्याम वर्मा ने लोगों के सुख समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि आस्था का इस पर्व छठ मैया की पूजा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए और सभी लोग खुशहाल रहें।

Check Also

शक्तिकेन्द्रों पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित कियें जाए: धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा मेरठ / अमरोहा 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES