Breaking News

दालमंडी में बचे अब सिर्फ दो मकान, 179 पर चला बुलडोजर; जल्द बनेगी सड़क

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब नौ महीने से जारी अभियान के तहत 181 भवनों में से 179 को ध्वस्त किया जा चुका है। अब केवल दो भवन कार्रवाई के दायरे में बचे हैं, जिन्हें इसी सप्ताह हटाने की तैयारी है। इसके बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
बुधवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की टीम ने चार भवनों को ध्वस्त किया। इन भवनों को पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका था और इनके संबंध में डिमोलिशन ऑर्डर भी जारी था। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए थे। मौके पर लोक निर्माण विभाग (PWD) और VDA की टीमें भी मौजूद रहीं।
दशाश्वमेध के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को चारों भवनों को शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्त किया गया। अब सिर्फ दो भवन बाकी हैं और उन पर भी इसी सप्ताह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। ध्वस्तीकरण के साथ मलबा हटाने और समतलीकरण का काम भी जारी है। इसके बाद सड़क के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए बीते रविवार को भूमि पूजन हो चुका है।
प्रशासन की योजना के अनुसार दालमंडी में करीब 650 मीटर लंबी और 17.4 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Check Also

मिनी बंगाल की झलक दिखेगी काशी में, 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। शारदीय नवरात्र के साथ काशी में दुर्गा पूजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES