Breaking News

सीतापुर में जमीन विवाद में 25 राउंड फायरिंग, ट्रेनी IPS के पिता समेत 10 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
सीतापुर। सीतापुर जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार दोपहर अढ़ौरी बाईपास क्षेत्र में जमकर फायरिंग हुई। हथियारों से लैस हमलावरों ने एक महिला के घर पहुंचकर करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेनी आईपीएस मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अढ़ौरी बाईपास निवासी शोभना शुक्ला ने वर्ष 2018 में 19 बिसुआ जमीन का बैनामा कराया था। इसी जमीन पर मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रही हैं। शोभना का आरोप है कि वर्ष 2022 में इसी जमीन का बैनामा विपिन बाजपेई ने भी कराया था। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। करीब दो माह पहले महोली तहसील से मामले में फैसला शोभना के पक्ष में आया था।
आरोप है कि इसके बावजूद रविवार दोपहर करीब तीन दर्जन लोग डीसीएम में सवार होकर असलहों के साथ शोभना के घर पहुंचे। दरवाजे पर पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। उस समय शोभना घर पर अकेली थीं। उनके पति मुनीश और बच्चे देवरिया गांव गए हुए थे। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को घर से बाहर खींचने का प्रयास किया और हत्या की धमकी भी दी।
फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शोभना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विपिन बाजपेई समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वायरल वीडियो, फायरिंग और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Check Also

मिनी बंगाल की झलक दिखेगी काशी में, 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। शारदीय नवरात्र के साथ काशी में दुर्गा पूजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES