Breaking News

शहीद पथ पर चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने शहीद पथ सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित शिवनाम गांव निवासी रोहित कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बाराबंकी में भी आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक अभिराम शुक्ला पुलिस टीम के साथ शहीद पथ सर्विस लेन पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोहित कुमार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना बिजनौर में मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
एसीपी लछमन वर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार रोहित कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बाराबंकी के लोनी कटरा थाने में वर्ष 2021, 2024 और 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पास अवैध हथियार पहुंचने के स्रोत और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इसमें पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन और बिजनौर थाना प्रभारी कपिल गौतम के नेतृत्व में गठित टीम शामिल रही।

Check Also

राम मंदिर में रकम चोरी पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- जांच के नाम पर लीपापोती

– मुख्य सरगना को बचाने और छोटे सेवकों पर कार्रवाई करने का लगाया आरोप वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *