Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

– प्रेम, सद्भाव और कर्म ही जीवन का सच्चा धर्म : केशव प्रसाद मौर्य
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दोनों पर्व भारतीय संस्कृति के गहरे मूल्य, पारिवारिक स्नेह और नैतिक आचरण की प्रेरणा देते हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा कि चित्रगुप्त जयंती का यह पावन पर्व ज्ञान, बुद्धि और कर्म के संतुलन का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर हम संकल्प लें कि अपने कर्मों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त जी कर्मों के लेखा-जोखा के प्रतीक हैं, जो हमें जीवन में सद्कार्य और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक भैया दूज के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व पारिवारिक एकता, विश्वास और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भैया दूज का यह पवित्र अवसर परिवार और समाज में सौहार्द, एकजुटता और प्रेम की भावना को सशक्त बनाता है।
श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने कामना की कि भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए तथा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES