Breaking News

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड में 15 लोगों की मौत वाली इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से भवन स्वामी को स्वयं इमारत गिराने के लिए दिए गए 15 दिन के अल्टीमेटम में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में रविवार को भवन के भीतर बचा हुआ सामान बाहर निकालने का कार्य जारी रहा।
रविवार को इमारत के भूतल पर संचालित पेट शॉप से भी सामान हटाया गया। ध्वस्तीकरण की तैयारी के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
एलडीए ने 10 जुलाई को भवन स्वामी को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं भवन ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि तय अवधि में भवन स्वामी कार्रवाई नहीं करता है तो प्राधिकरण अपने स्तर पर इमारत को गिराने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि 22 जून को इस इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण मानकों के पालन को लेकर कई गंभीर सवाल उठे थे। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताओं की भी पड़ताल की जा रही है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले भवनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और शहर में भवन सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

Check Also

ANTF ने नशे की 228 किलो की खेप पकड़ी, 9.60 लाख टैबलेट और 1.20 लाख कैप्सूल बरामद; छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर में एएनटीएफ लखनऊ यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES