Breaking News

ब्रिटिश नागरिक प्रोफेसर : KGMU द्वारा जॉच समिति गठित, दो सप्ताह में रिपोर्ट के आदेश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 नवंबर। डॉ श्रीकान्त श्रीवास्तव के ब्रिटिश नागरिक होने के बाद भी 2010 से केजीएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहने के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत पर केजीएमयू की डीन, एकेडमिक्स प्रो अमिता जैन की अध्यक्षता में एक पांच सदस्य जांच समिति का गठन किया है।
केजीएमयू की रजिस्ट्रार रेखा एस चैहान द्वारा जारी आदेशानुसार कुलपति ने प्रो0 अमिताभ जैन, प्रो0 अपजीत कौर तथा प्रो0 मनीष बाजपेई तथा प्रो संदीप भट्टाचार्य की पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। उक्त कमेटी को दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत के अनुसार डॉ श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा सिंगापुर मेडिकल एसोसिएशन को 20 जनवरी 2014 को भरे गए फॉर्म में उन्होंने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया तथा सिंगापुर में प्रेक्टिस करने का दावा किया था।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *