Breaking News

नाना पाटेकर पर एफआईआर की मांग, शूटिंग दौरान फैन को मारा थप्पड़

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 नवंबर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने फिल्म स्टार नाना पाटेकर द्वारा कल मंगलवार 14 नवंबर 2023 को वाराणसी में एक फैन को थप्पड़ मारे जाने और उनके क्रू द्वारा उसका गला दबोचा जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि नाना पाटेकर द्वारा जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैंस को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगाने और क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन मरोड़ने के संबंध में वायरल हो रहे वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि यह एक आपराधिक कृत्य है। उन्होंने कहा कि इस अपराध की गंभीरता इस कारण और बढ़ जाती है कि यह समाज में एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार द्वारा किया गया अपराधिक कार्य है।
अतः अमिताभ ठाकुर ने इस घटना की सामाजिक रूप से अतीत गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की मांग की है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES