Breaking News

त्यौहारों के दृष्टिगत शहर में साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी हेतु नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 नवंबर। त्यौहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा शहर में साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं निगम द्वारा दी जा रही सेवाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज जोन 05 का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जोन 05 के गुरुनानक नगर वार्ड व गीतापल्ली वार्ड (आंशिक) के नटखेड़ा, जयप्रकाश नगर, विशेसन नगर, दामोदर नगर, पूरन नगर मस्जिद, गोपालपुरी टप्च् रोड (गीतापल्ली वार्ड) के क्षेत्रों में नाले नालियों इत्यादि जलभराव प्वाइंट चिन्हित कर डीप ड्रेन क्लीनिंग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए निर्देश नगर अभियंता जलकल को दिए गए। तदक्रम में पूरन नगर मस्जिद के पास तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में उसकी जांच करवा कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी संपत्ति को दिए गए।
इसके अतिरिक्त प्रेम नगर अंतर्गत सुअर वाली गली गुप्ता मार्किट जोहदाखेड़ा में स्थित मंदिर शराफत नगर पुलिस चैकी के पास बने प्राइमरी पाठशाला गीतापल्ली वार्ड क्षेत्र में वृहद रूप से अभियान चलाकर साफ सफाई, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव हो रहा था, जिसे और अधिक तेजी के साथ कराए जाने हेतु आदेष दिया।
निरीक्षण में क्षेत्रीय पार्षद पीयूष दीवान, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, जोनल अधिकारी संगीता कुमारी के साथ चीफ इंजीनियर सिविल व समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES