Breaking News

पार्टी तय करेगी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, जल्द ही होंगे शिवपाल हमारे साथ – अखिलेश यादव

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। विभिन्न दलों से गठबंधन की बात हो गई है। जल्दी सीटें भी तय कर दी जाएंगी। रालोद से हमारा गठबंधन है। जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी हमारे साथ होंगे। उनके साथ वालों का भी पूरा सम्मान होगा।
अखिलेश यादव ने ये बातें राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के कार्यालय में कहीं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है और समाजवादी सरकार आएगी। जनता ने यह तय कर लिया है। उन्होंने मंदिर के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय मैं बने मंदिर का भी दर्शन करना चाहिए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है उसे फिर से भारतीय इतिहास को पढ़ना चाहिए। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल बताया। कहा कि महंगाई बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी की वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES