Breaking News

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एनएसजी कमांडो सहित दो की मौत

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनञ्जय कुमार
चाईबासा 6 नवम्बर। विगत दिवस झारखंड के चाईबासा में भीषण सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा गुरुवार की रात तब हुआ जब 31 वर्षीय एनएसजी कमांडो पोरेश बिरुली अपने रिश्ते के भाई 21 वर्षीय राजा तिउ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बे में दिवाली मनाने गए थे।
चाईबासा सदर के उप अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप खल्को ने बताया कि रेलवे उपरगामी सेतु पर तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बिरुली की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिरुली वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में लगी टीम के सदस्य थे और तीन दिन की छुट्टी पर दिवाली मनाने आए थे।
एसडीपीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

शादी की फिजूलखर्ची छोड़ पक्षियों के लिए बनवाया छह मंजिला आशियाना, MP की सलोनी ने पेश की अनूठी मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार आगर-मालवा। शादी में लाखों रुपये खर्च कर दिखावे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES