Breaking News

होली व ग्रीष्मकाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर मंत्री शर्मा की सख्ती

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन सभागार में होली पर्व और आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक कटौती न हो और निर्बाध, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा में मंत्री ने अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने को कहा। ट्रांसफार्मर, लाइन, केबल और अन्य तकनीकी कार्य दिसंबर से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने या अनावश्यक कटौती पर संबंधित अभियंताओं की जवाबदेही तय होगी। विजिलेंस कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने बड़े बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और छोटे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करने को कहा। शिकायत वाले जिलों, विशेषकर लखनऊ के अमौसी क्षेत्र समेत सिद्धार्थनगर, मथुरा, झांसी, ललितपुर और बांदा पर विशेष फोकस करने को कहा गया। अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों पर अभियान चलाने और जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
विद्युत बिल राहत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए शेष उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, नई नियुक्ति तक बनाए गए प्रशासक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES