Breaking News

राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि महान व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यार्थियों के हितैषी एवं राष्ट्र निर्माण कर्ता थे। उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षकों को समर्पित कर सभी शिक्षकों का मान बढ़ाया। डॉ0 राधाकृष्णन जी का मानना था कि शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते ही नही है, बल्कि वो हमारे व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल को सुधारते भी है। राज्यपाल ने कहा कि डॉ0 राधाकृष्णन का व्यक्तित्व एवं कृतित्व शिक्षकों के साथ ही सभी के लिए अनुकरणीय है।

Check Also

योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाया, अब मिलेगा 63 प्रतिशत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। योगी सरकार ने दीपावली पर प्रदेश के लाखों राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *