Breaking News

कर्बला तालकटोरा से चोरी हुआ कीमती ज़ुल्जना घोड़ा सुरक्षित बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। कर्बला तालकटोरा से चोरी हुआ कीमती ज़ुल्जना घोड़ा सुरक्षित मिलने से शिया समुदाय में खुशी का माहौल है।
बताते चलें कि ईरानी नस्ल का यह ज़ुल्जना बुधवार 24 तारीख को कर्बला तालकटोरा परिसर से चोरी हो गया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी मिलते ही तालकटोरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़े को उन्नाव के पास मौरावां क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस दौरान चोरी के मामले में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है। ज़ुल्जना शिया समुदाय के लिए धार्मिक और भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है और मोहर्रम के जुलूसों में इसकी विशेष भूमिका होती है। ज़ुल्जना की सुरक्षित वापसी की खबर मिलते ही समुदाय के लोगों ने पुलिस की सराहना की और राहत की सांस ली।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES