Breaking News

नगरीय संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में जुटा राष्ट्रीय लोक दल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा नगरीय निकाय संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में उत्तरीय विधानसभा क्षेत्र स्थित अज़ीम अहमद के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड तथा नगरीय निकाय समिति के प्रभारी अनुपम मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए मो. नसीम को सरोजनी नगर प्रथम से और मो. रेहान सिद्दीकी को क़दम रसूल वार्ड से वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी और नगर अध्यक्ष सरताज़ अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को शहर के हर वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि मेहनत और ईमानदारी से बनाई गई संगठनात्मक बुनियाद ही भविष्य को मजबूत करेगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी, महानगर अध्यक्ष सरताज़ अहमद, उपाध्यक्ष अज़ीम अहमद, अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

लखनऊ में आशा वर्कर बोलीं- ₹3500 में घर नहीं चलता, सरकार ने मानदेय नहीं बढ़ाया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES