Breaking News

मथुरा में 16 नवम्बर को रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन, संगठन को नई दिशा देने की तैयारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 16 नवम्बर को मथुरा के कोसीकला में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। पूरे मथुरा शहर को पार्टी के होर्डिंग और बैनरों से सजाया जा रहा है। इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी प्रतिनिधि, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, महिला, युवा और किसान प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल होंगे। अधिवेशन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। श्री दुबे ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन की मजबूती और पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री दुबे ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियों को लेकर लगातार महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से यह आयोजन एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। श्री दुबे ने बताया कि अधिवेशन में पश्चिमी, पूर्वी, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने, संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण, स्थानीय नेतृत्व के सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही, अधिवेशन में किसानों के कल्याण, महिला सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग की समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी। पार्टी का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय लोकदल की पहुंच गांव-गांव और जन-जन तक बनाई जाए ताकि किसानों, नौजवानों और आम नागरिकों की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। यह अधिवेशन रालोद के संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और रणनीति देने के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में एक नई शुरुआत साबित होगा।

 

Check Also

आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगी बिजली बिल राहत : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES