Breaking News

निर्माण कान्क्लैव-2025 में जय सिंह को सामाजिक सरोकारों और बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– RGIPT अमेठी में सौहार्द्य -2025 के अंतर्गत “निर्माण” कान्क्लैव में सामाजिक नवाचार, युवा नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता का आयोजन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
जायस (अमेठी। निर्माण कान्क्लैव-2025 का आयोजन राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जयस (अमेठी) में सौहार्द्य-2025 सामाजिक उत्सव के अंतर्गत हुआ। सात दिवसीय ऊर्जा संगम महोत्सव का यह प्रमुख कार्यक्रम सामाजिक नवाचार, युवा नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता पर केंद्रित रहा। शुरुआत में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अरविन्द सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र संयोजक हर्षित पांडे और कौशल कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विशिष्ट अतिथि जय सिंह, आईआईएस ने युवाओं से संवाद को परिवर्तन का प्रभावी माध्यम मानते हुए सकारात्मकता और संवेदनशील दृष्टिकोण से सामाजिक मुद्दों पर काम करने का आह्वान किया। एमवीवीएनएल के वाणिज्यिक निदेशक योगेश कुमार ने तकनीक, जिम्मेदारी और सेवा को सशक्त समाज की धुरी बताते हुए युवाओं से तकनीकी कौशल को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जोड़ने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद कुमार जोशी, पूर्व अधिष्ठाता बीएचयू, ने युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक चेतना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया तथा कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविन्द सिंह ने कहा कि इस कान्क्लैव का उद्देश्य नई पीढ़ी को समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञान और कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में लेट्स गिव होप फाउंडेशन के आशीष मौर्य और आदवन के कृष्णा जायसवाल ने अपने सामाजिक अनुभव साझा किए। सौहार्द्य के प्रतिबिंब कार्यक्रम में छात्रों ने सामाजिक सरोकार, पर्यावरण और जनजागरूकता पर आधारित रीलें प्रस्तुत कीं। समाज सेवा और प्रभावी कार्यों के लिए इस अवसर पर जय सिंह को सम्मानित किया गया। रिवाज कार्यक्रम में स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को मंच देकर उनकी कला और परंपरा को बढ़ावा दिया गया, जिसे छात्रों और दर्शकों ने खूब सराहा।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES