Breaking News

दुधवा के समीप चंदन चौकी में 05 एकड़ में बनेगा नेचर एंड वेलनेस टूरिज्म का नया केंद्र-जयवीर सिंह

– उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड एवं बीवीजी इंडिया लिमिटेड के बीच हुआ समझौता
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड और बीवीजी इंडिया लिमिटेड के बीच दुधवा क्षेत्र में वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी गांव में पांच एकड़ भूमि पर एक आधुनिक नेचर एंड वेलनेस पर्यटन केंद्र विकसित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह केंद्र दुधवा को केवल वन्यजीव पर्यटन से आगे बढ़ाकर वेलनेस, प्राकृतिक उपचार और शांत वातावरण की तलाश में आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बनाएगा।
प्रस्तावित इकाई में विभिन्न श्रेणियों के लग्जरी कॉटेज, खेलकूद की सुविधाएं, योग और ध्यान के विशेष सत्र तथा प्रकृति के बीच सुकून प्रदान करने वाले अनुभव शामिल होंगे। इन सभी सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और ईको टूरिज्म विकास बोर्ड की वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगी।
समझौते के अवसर पर महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार द्वितीय, अपर निदेशक पुष्प कुमार और बीवीजी इंडिया लिमिटेड के चीफ ग्रोथ ऑफिसर जीतेंद्र वालिया भी मौजूद रहे। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि नई वेलनेस यूनिट न केवल दुधवा में पर्यटन को नई दिशा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगी।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES