Breaking News

महिला स्वावलम्बन और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि महिला स्वावलम्बन और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से होली के अवसर पर राज्यव्यापी विशेष विपणन अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नॉन-फार्म गतिविधियों में गुलाल, अबीर, पापड़, चिप्स, मिठाइयां, अगरबत्ती, पिचकारी, टी-शर्ट प्रिंटिंग और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर रही हैं। खास बात यह है कि हर्बल गुलाल पलाश के फूल, चुकंदर, गेंदे और पालक के रस से बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह केमिकल-फ्री, त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल है। इसके माध्यम से स्वस्थ होली सुरक्षित होली का संदेश भी दिया जा रहा है।
सभी जनपदों में विकास भवन, कलेक्ट्रेट और तहसीलों में बिक्री काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर निकायों के सहयोग से संस्थागत खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही उत्पादों को ई-सरस, फ्लिपकार्ट, अमेजन और मीशो जैसे ई-मार्केट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने कहा कि यह अभियान दीदियों को लखपति दीदी के लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पर्व आधारित बिक्री और डिजिटल विपणन से ग्रामीण महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

Check Also

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त होगा एक्शन, लेखपाल परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES