Breaking News

राजरतन समूह के 11 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग ने बुधवार को राजरतन समूह के कानपुर और उन्नाव स्थित 11 प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। कपड़ा, रियल एस्टेट, डिटर्जेंट और साबुन कारोबार से जुड़े इस समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंची टीमों ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।
कानपुर के नयागंज, दालमंडी, गुमटी नंबर-पांच, स्वरूप नगर, पी रोड और लाल बंगला स्थित साड़ी शोरूमों पर सुबह से ही आयकर अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई। इसके अलावा समूह से जुड़े अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और फैक्टरियों में भी अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। सर्वे के दौरान कर्मचारियों से लेन-देन, स्टॉक और खातों से संबंधित जानकारी ली गई।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को समूह के कारोबार में आय-व्यय के आंकड़ों में अंतर की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कंप्यूटर हार्ड डिस्क, बिल बुक और अन्य वित्तीय अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। सर्वे की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। फिलहाल विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से बच रहे हैं।

Check Also

अजय राय पहुंचे पार्टी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के घर, बोले- आवाज उठाने वालों को दबा रही सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES