Breaking News

आपदा प्रबंधन को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, सतर्कता से बचेंगी जानें : मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता, तैयारी और जागरूकता अपनाकर जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश में खराब मौसम के कारण एक ही दिन में 111 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हुई इन घटनाओं को बेहतर समन्वय और समय पर चेतावनी के जरिए रोका जा सकता था। उन्होंने अधिकारियों को अर्ली वार्निंग सिस्टम को प्रभावी बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों और परिवारों में आग, बाढ़, भूकंप और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाती थी। ऐसी जागरूकता को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असामान्य व्यवहार से नुकसान बढ़ता है, जबकि सही जानकारी और सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 45 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आपदा मित्रों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी होमगार्ड को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार होमगार्डों को बेहतर मानदेय, पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा तथा दुर्घटना की स्थिति में परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए तकनीक के अधिकतम उपयोग और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की भी अपील की।

Check Also

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अस्पताल निरीक्षण, महिला मरीज से जोड़े हाथ; गंदी चादर बदलवाकर दिए सख्त निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES