Breaking News

अखिलेश 12 के बजाय छह दिसंबर को अयोध्या जाएं, रामभक्तों की हत्या पर मांगें माफी: पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर के बजाय छह दिसंबर को अयोध्या धाम जाएं और रामभक्तों के बलिदान के लिए पश्चाताप करें। केवल राम मंदिर जाने से पुराने पाप नहीं धुलेंगे। उन्हें सपा सरकार के कार्यकाल में रामभक्तों के साथ हुई घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए।
पंकज चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने के बजाय अखिलेश यादव को रामभक्तों के प्रति सच्चा पश्चाताप दिखाना चाहिए। रामभक्ति का पैंतरा अपनाकर वह अपने पुराने कारनामों को नहीं छिपा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान रामभक्तों की हत्या हुई थी। ऐसे में अखिलेश को पहले उन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर जाना किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए। यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो उन्हें रामभक्तों के बलिदान का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामभक्तों के प्रति सम्मान और उनके बलिदान को स्वीकार करना ही सच्ची रामभक्ति का परिचायक है।
पंकज चौधरी के इस बयान से प्रदेश की सियासत में राम मंदिर और रामभक्तों के बलिदान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Check Also

दिवाली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, सोनिया विहार में 457 पहुंचा एक्यूआई

– धूल कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *