Breaking News

फूलन देवी जयंती पर सपाइयों ने उन्हें याद किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में वीरांगना स्व0 श्रीमती फूलन देवी पूर्व सांसद की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर अयोजित गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। गोष्ठी जिला कार्यालय कैसरबाग लखनऊ पर जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद आर0के0 चैधरी, प्रदेष उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ0 राजपाल कश्यप एवं जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल की उपस्थिति में हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ0 राजपाल कष्यप ने वीरांगना फूलनदेवी पूर्व सांसद के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में हुआ था। सामंतवादियों द्वारा उनका यौन शोषण किया गया था। फूलनदेवी द्वारा अपने ऊपर किये गये अत्याचार का बदला लेने के लिए उन सभी सामंतियों की हत्या कर दी। इस प्रकार उन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचार का बदला लिया। वह पहली बार 1996 में समाजवादी पार्टी की ओर से संसद सदस्य के रूप में चुनी गयीं। इसके बाद पुनः 1999 से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत रहते हुए 25 जुलाई 2001 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, त्रिवेणी पाल, राशिद अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी, श्याम कृष्ण गुप्ता, प्रदेष उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामनरेश चैरसिया, जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह, विनोद कुमार यादव, अनिल पासी, विदेश पाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, वरिष्ठ नेता रामसमुझ रावत, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा मधु यादव, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी ‘एडवोकेट’, पवन यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ0 राजेशर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES