Breaking News

सर्राफा व्यापारी से लूट के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंझारी चौराहे पर छह नवंबर को हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी दबोच लिए गए। उनके कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, 31 हजार रुपये नकद और अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, बीती 6 नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सराफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अब 10 नवंबर को पुलिस एवं एसओजी टीम ने गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास घेराबंदी की। यहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे से पुलिस ने जिले में हुई लूट की वारदात को सुलझाने में तेजी दिखाई है।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे से पुलिस ने जिले में हुई लूट की वारदात को सुलझाने में तेजी दिखाई है।

Check Also

कानपुर में साइबर ठगों के निशाने पर बुजुर्ग, 90 करोड़ की ठगी में 30 से 35 फीसदी रकम सीनियर सिटीजन की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। साइबर अपराधी अब बुजुर्गों को आसानी से अपना शिकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *