Breaking News

राजकीय आई0टी0आई0 लखनऊ में 12 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 12 सितम्बर 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 14 कम्पनियो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि हाईस्कूल, इण्डटमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक या बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण हो तथा आयुसीमा 18 से 40 वर्ष तक हो, वे अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। कंपनियों द्वारा वेतन 8,000 से 30,000 रूपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। मेले में पुरूष व महिला दोनों अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कंपनियों द्वारा कुल 1250 पदों पर चयन किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितम्बर 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 10 बजे G.I.T.I., अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES