Breaking News

पति को नशीली गोलियां देने का आरोप, प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चिरगांव निवासी राजेश प्रजापति ने अपनी पत्नी अभिलाषा और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राजेश के अनुसार, उसकी शादी 24 जून 2026 को अभिलाषा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी रात में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर उसे देती थी। इसके बाद वह कथित प्रेमी से फोन पर बातचीत करती और उसे घर बुलाती थी।
राजेश ने बताया कि लगातार तबीयत खराब रहने और संदेह होने पर उसने पत्नी के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और चैट की जांच की। इससे उसे पत्नी के कथित संबंधों की जानकारी हुई। 23 अगस्त की रात एक रिश्तेदार के सड़क हादसे के बाद राजेश अस्पताल गया था। आरोप है कि पत्नी ने उसके देर तक बाहर रहने की आशंका में अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया।
राजेश के मुताबिक, वह कुछ समय बाद घर लौट आया, लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। कमरे में पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखकर उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी गई।
राजेश का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर दोनों कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उसने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब होने का आरोप भी लगाया है। राजेश ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Check Also

सेवा सेतु अभियान में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *