Breaking News

आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति लेकर आएगा – डा दिनेश शर्मा

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
आजमगढ13 नवम्बर। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति लेकर आएगा। करीब 108 करोड की लागत से  49.42  एकड में बनने वाले इस विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास हो रहा है। आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह शिक्षा क्षेत्र का आधुनिकतम विश्वविद्यालय होगा। यह पूर्वांचल का एक ऐसा विश्वविद्यालय होगा जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, कम्प्यूटर सहित तमाम रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। वर्तमान सरकार ने आजमगढ में 13 माध्यमिक विद्यालय तथा वाराणसी संकुल में 29 डिग्री कालेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने साम्प्रदायिकता, भाईभतीजावाद, परिवारवाद, दंगों की दुर्गन्ध को दूर कर दिया है। अब प्रदेश में मोदी और योगी सरकार के काम की सुगन्ध है अब यहां पर नकली क्षणिक सुगन्ध की जरूरत नहीं है।
डा शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार के आने के पूर्व राहुल सांकृत्यायन की यह धरती रेल , सडक, बिजली जैसी सुविधाओं के लिए भी तरसती थी। यहाँ पर काम करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी नहीं आना चाहते थे। यह ऋषियों व साहित्यकारों की धरती रही है लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कही भी आतंकी गतिविधियों के होने की छानबीन होती थी तो उसके तार आजमगढ के किसी न किसी स्थान से जुडे मिलते थे। माफिया दहाडने के बाद आजमगढ में आकर छिप जाते थे। साहित्यकारों की यह धरती अपराधियों की धरती बन गई थी पर मुख्यमंत्री ने इसे एक बार फिर बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने आजमगढ को एक्सप्रेस वे जोडकर विकास की नई सभावनाओं के द्वार खोल दिए है। अब यह शहर कई अन्य शहरों से सडक मार्ग से जुड गया है। अब आजमगढ शैक्षिक क्रान्ति व सडकों के लिए जाना जाएगा। यहां की काली मिट्टी का बरतन मुख्यमंत्री की ओडीओपी योजना के तहत दुनियाभर में धूम मचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम इस शहर में जितना आए हंै उतना तो  यहां से चुने गए प्रतिनिधि भी नहीं आए हैं। कोरोना जैसे कठिन समय में जब जनता को अपने प्रतिनिधि की सबसे अधिक जरूरत थी तब भी वे यहां नहीं आए।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES