Breaking News

गड़बड़घोटाला : नेता जी लखनऊ धरने पर, विभाग में ड्यूटी हाज़िर

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 नवम्बर। विगत 8 और 9 नवम्बर को लखनऊ शक्ति भवन पर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ का आंदोलन था जिसमे नेताओं ने धरना दिया था लेकिन गड़बड़घोटाला यह रहा की धरना अध्यक्ष अपने ज़िले में उपस्थित पंजिका पर ड्यूटी पर मौजूद थे।
ज्ञात हुआ है कि विगत 8 और 9 नवम्बर को लखनऊ शक्ति भवन पर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ का आंदोलन था, जिसमे मध्यांचल इकाई के अध्यक्ष नीरज तिवारी भी उस धरने में थे, और उन्होंने स्वयं कहा था कि कोई भी व्यक्ति संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर कार्य नहीं करेगा, परिचालिकीय कार्य को छोड़ कर।
देखने वाली बात यह है की जब प्रबंधन पावर कारपोरेसन ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से अनुपस्थित tg2 की रिपोर्ट मांगी तो रिपोर्ट में उसमें देवीपाटन जोन से संख्या शून्य दिखाई गई है अर्थात मध्यांचल इकाई के अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं अन्य अपनी ड्यूटी पर उपस्थित दिखाए गए जब की वह सब लखनऊ में धरने पर मौजूद थे। अब एक ही समय पर कोई व्यक्ति दो जगह कैसे उपस्थित रह सकता है?
विभाग में भ्रष्टाचार ऐसे ही पनपते है जहाँ नेता धरने पर और ड्यूटी दोनों जगह रहता है, अब देखने है की प्रबंधन ऐसे कितने नेताओं के खिलाफ एक्शन लेते है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *