Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (लॉग्स) के संयुक्त तत्वावधान में आईएमए भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 डॉक्टरों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला चिकित्सकों ने समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी नेतृत्व भूमिका को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। यह कार्यक्रम आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना के मार्गदर्शन और लॉग्स अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय आईएमए की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. चंद्रावती, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. प्रीति कुमार, डॉ. निधि जोहरी, प्रो. डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. सीमा मेहरोत्रा, डॉ. अंशुमाला रस्तोगी, प्रो. डॉ. उर्मिला सिंह, प्रो. डॉ. श्रद्धा सिंह, प्रो. डॉ. विनीता मित्तल, प्रो. डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. लवन सक्सेना, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. रोशनी रावत और डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को “इंटरनेशनल वुमेन अचीवर अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन को आईसीआईसीआई बैंक और चंदन हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त हुआ। चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित मेडिकल सीएमई ने कार्यक्रम के शैक्षणिक पक्ष को भी समृद्ध किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also

सूर्य घर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश, लाखों परिवारों को मिल रही राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES