Breaking News

मायावती का आकाश पर फिर हमला, बोलीं- मेरी बीमारी की झूठी खबर फैलाकर पैदा किया भ्रम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद ने उनकी बीमारी को लेकर झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर तैनात निजी सचिव आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी।
मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद ने आलोक कुमार से पूछा था कि क्या बहनजी बीमार हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि मायावती पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपना काम कर रही हैं। मायावती ने दावा किया कि बातचीत के दौरान आकाश आनंद ने आलोक कुमार से कहा कि उन्हें यह न बताया जाए कि उन्होंने फोन किया था। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस फोन के पीछे आकाश आनंद की मंशा सही भी हो सकती है और खराब भी।
मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बीमारी को लेकर इस तरह की खबरें फैलाना उचित नहीं है।
बसपा प्रमुख ने हाल में आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का एलान किया था। इससे पहले तीन सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाकर सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में बने रहने की अनुमति दी गई थी। नौ सितंबर को मायावती ने संकेत दिया था कि आकाश आनंद की जिम्मेदारियां बहाल की जा सकती हैं, बशर्ते उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लें। इसके अगले दिन अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का निर्णय लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार की भी सराहना की। उन्होंने साझा घोषणापत्र को सूझबूझ और अच्छी कूटनीति का परिणाम बताया। मायावती ने घोषणापत्र में फलस्तीन समाधान और पहलगाम आतंकी हमले के उल्लेख को भी महत्वपूर्ण बताया।

Check Also

अखिलेश पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी का हमला, पीडीए और रैली रद्द होने को लेकर भी घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES