Breaking News

शिवपुराण कथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले- ऐसी कथाएं सनातन की ध्वजा को करती हैं मजबूत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। ऊंचाहार में चल रही शिवपुराण कथा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिवपुराण जैसी कथाएं केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सनातन की ध्वजा को मजबूत करने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी जुड़ाव की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक इसकी विविधता में एकता है। देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जीवनशैली और परंपराएं भले ही अलग हों, लेकिन सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था और भावनाएं एक जैसी हैं।
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों राज्यों की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों में अंतर होने के बावजूद सनातन के प्रति लोगों में समान श्रद्धा देखने को मिलती है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। सीएम योगी ने कहा कि कथा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

Check Also

अखिलेश पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी का हमला, पीडीए और रैली रद्द होने को लेकर भी घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES