वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सपरिवार होली की बधाई दी और कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होली का त्योहार पूरे उत्साह और शांति के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट सहित विभिन्न इकाइयों में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल, संजय एम. तरड़े, एस.एन. साबत, अविनाश चंद्रा, राजेंद्र पाल सिंह और ए.के. जैन उपस्थित रहे। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक दूरसंचार आशुतोष पांडेय, पुलिस महानिदेशक पुलिस आवास निगम के.एस. प्रताप कुमार, पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस सुजीत पांडेय और पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार राजकुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी आर.के. स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रशांत कुमार द्वितीय, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ए. सतीश गणेश, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार तथा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एस.के. भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ होली का पर्व मनाया।