Breaking News

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित भिरसापुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने इटौंजा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना नंबर की स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने उनके छोटे भाई आलोक सिंह की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने आलोक सिंह और उसके साथी शानू पांडेय के साथ मारपीट की और आलोक सिंह का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुमित सिंह, राहुल यादव समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान शैलेश यादव, शिवम यादव उर्फ प्रधान और दिवाकर यादव के नाम भी सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया था।

इसी क्रम में शुक्रवार को सर्विलांस और क्राइम टीम डीसीपी उत्तरी तथा इटौंजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अर्जुनपुर कट के पास मुखबिर की सूचना पर शिवम यादव उर्फ प्रधान और दिवाकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी महिगवा थाना क्षेत्र के खजूरी इंदारा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES