Breaking News

अमेरिका में गूगल की नौकरी, फिर भी यूपीएससी में बनाई जगह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के घोषित परिणामों में लखनऊ के पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीयूष पिछले लगभग दस वर्षों से अमेरिका में गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने देश सेवा के अपने सपने को जिंदा रखा और नौकरी के साथ तैयारी कर सफलता प्राप्त की।

यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें उत्तर प्रदेश के कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। पीयूष कपूर की उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने विदेश में रहकर और व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच यह सफलता प्राप्त की। पीयूष ने बताया कि गूगल में सीनियर लीडरशिप भूमिका निभाते हुए यूपीएससी की तैयारी के लिए समय निकालना आसान नहीं था। उन्होंने अमेरिका और भारत के समय अंतर को अपने पक्ष में इस्तेमाल किया। जब भारत में रात होती थी, उस समय अमेरिका में उनके लिए पढ़ाई का अनुकूल समय होता था। शांत वातावरण में वह नियमित अध्ययन करते थे और ऑफिस के बाद भारतीय समय के अनुसार ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी देते थे। उन्होंने अपनी तैयारी को एक डेटा-ड्रिवन प्रोजेक्ट की तरह व्यवस्थित किया। पीयूष कपूर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उनके पिता अरुण कपूर स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि मां रुचि कपूर और बड़े भाई आयुष कपूर ने भी उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वैली में सफल करियर के बावजूद उनके मन में हमेशा देश के लिए कुछ करने की इच्छा रही। उनका मानना है कि तकनीक और प्रशासन का समन्वय भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Check Also

राज बब्बर 1996 चुनाव मामले में बरी, न्यायालय ने सभी आरोप किए खारिज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES