Breaking News

केशव मौर्या ने भदोही में कई पुल बनवाने का वादा किया

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
भदोही 13 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भदोही में, रामपुर घाट से मीरजापुर को जोड़ने हेतु गंगा पुल बनाने की सौगात तथा माधोसिंह रेवले ओवर ब्रिज बनाने की सौगात, डेंगूरपुर घाट पर पुल निर्माण करने की सौगात दी। उन्होने जनपद के सभी निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर निमार्ण कार्य का प्रस्ताव शासन को यथाशीघ्र भेजें।
उन्होने कहा कि आज जनपद भदोही अपनी एक नयी पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। जनपद के जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक पूरी निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुॅचाने का कार्य कर रहे है। कहा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश भर में सड़को का जाल बिछाया है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद भी प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक जाम का सामना लोगो को करना पड़ता था। वर्तमान सरकार आने के बाद भदोही से प्रयागराज और वाराणसी तक का सफर आसान हो गया है।
सांसद रमेश चन्द बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय व विनय श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *