Breaking News

डेढ़ लाख के लूट के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, 02 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
आजमगढ़। थाना सिधारी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मंगलवार को बैठौली पुल के पास से 02 अभियुक्तों टेनी उर्फ सरताज आलम और शेरू उर्फ मो0महफूज को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे /निशानदेही से लगभग डेढ़ लाख रूपये कीमत के लूट के सोने-चाँदी के आभूषण, लूट के 11 हजार रूपये नगद, 02 अवैध तमंचा मय जीवित कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.11.2024 को थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, रूपया आदि लूट की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त टेनी उर्फ सरताज के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के 09 अभियोग एवं अभियुक्त शेरू उर्फ मो0महफूज के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: टेनी उर्फ सरताज आलम निवासी बासूपार एवं शेरू उर्फ मो0महफूज निवासी खास बाजार थाना जीयनपुर आजमगढ़।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES