Breaking News

भाजपा सरकार में ईमानदार अधिकारियों की अनदेखी, पीडीए सरकार देगी सम्मान: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कुशल और ईमानदार अधिकारियों की कोई अहमियत नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में उन्हीं लोगों की पूछ है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं या जो निवेश के नाम पर अनैतिक वसूली करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के अच्छे और कर्मठ अधिकारियों से उनकी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के दबाव या भावावेश में आकर निर्णय न लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पीडीए की सरकार बनेगी, जो सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित मान, सम्मान और स्थान देगी। उन्होंने कहा कि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी, जो वास्तविक विकास और समस्याओं के समाधान पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध परियोजनाओं के लिए सक्षम और अनुभवी अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा ऐसे अधिकारियों का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्तमान में कई अधिकारी और कर्मचारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और वे परिवर्तन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि ‘जो पीड़ित है, वही पीडीए के साथ है’, इसलिए पीड़ा जितनी बढ़ रही है, पीडीए का समर्थन भी उतना ही बढ़ रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में बदलाव तय है और जनता भाजपा सरकार को हटाकर एक नई दिशा देने का काम करेगी।

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिला ‘प्लग एंड प्ले’ प्लेटफॉर्म

– जब आवश्यकता हो तभी डीजल व पेट्रोल लेने जाइए, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES