Breaking News

सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए : शिवपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

बांदा 16 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है। सभी बड़े ठेके उनको दिए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है। शिवपाल सिंह आज लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत आज बांदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि संविधान में दी गई संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को भाजपा सरकार में क्षति पहुंचाई जा रही है। सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।

समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के भाषण से शुरुआत हुई। इसमें मौलाना इरफान कादरी, विशम्भर प्रसाद निषाद, प्रो0 बी.पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, प्रो0 सुधीर पंवार, राय साहब तथा मिठाई लाल भारती ने अपने विचार व्यक्त किये।

Check Also

सीएचसी पर सालों से जमे चिकित्साधिकारी, वहीं बने अधीक्षक, तबादला नीति पर उठे सवाल, प्रशासनिक लापरवाही या फिर प्रभावशाली संरक्षण ?

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A