Breaking News

उत्‍तर रेलवे पर स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 15 अगस्त। उत्‍तर रेलवे महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्‍ली में तिरंगा फहराया तथा रेलकर्मियों को सम्‍बोधित किया। अवसर था 77 वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का। उत्‍तर रेलवे पर पूरे उत्‍साह और उमंग के साथ मनाया गया। रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों को स्‍वतंत्रता दिवस संदेश से सम्‍बोधित किया। इस समारोह में उत्‍तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक और सभी प्रमुख विभागाध्‍यक्ष, अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी और कर्मचारी के साथ उत्‍तर रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा, श्रीमती सन्नीति चौधुरी तथा संगठन की अन्‍य सदस्‍याएं भी मौजूद थीं ।
स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्‍तर रेलवे के सभी पॉंचों मंडलों; दिल्ली, अम्बाला, फ़िरोज़पुर, लखनऊ और मुरादाबाद पर संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रध्‍वज फहराया गया और अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

Check Also

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 14 वर्षीय छात्रा के पिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES