Breaking News

गांवों में निर्मित अमृत सरोवरों पर मनाया जाएगा संविधान दिवस: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 को प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। संविधान दिवस के अवसर पर गांवों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जनपदों को संविधान दिवस मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपरोक्त निर्देश देते हुए बताया कि सभी जनपदों से कहा गया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर 26 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे जनभागीदारी कराते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाए। पत्र में कहा गया कि अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों, सरकारी अधिकारीध्कर्मचारी एवं स्थानीय समुदायों को शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन को हम हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाते हैं। संविधान दिवस एक राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाले पर्व है, भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। प्रत्येक पृष्ठभूमि के लोगों तक इस आवश्यक ज्ञान की पहुँच हो, इसलिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में निर्मित किये गये अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी द्वारा अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता कराते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES