Breaking News

पूर्वांचल की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा अंबेडकर जन मोर्चा: निराला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
गोरखपुर। अंबेडकर जन मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। मोर्चा के नेता श्रवण कुमार निराला ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन और बायोडाटा संगठन के कार्यालय में जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन शोषित, वंचित और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई चुनाव के मैदान में भी लड़ेगा।
श्रवण कुमार निराला ने पुराने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब अंबेडकर जन मोर्चा ने चौरीचौरा से गोरखपुर तक पदयात्रा की घोषणा की थी, तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब 15 दिन बाद जेल से रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने भूमिहीन गरीबों को जमीन दिलाने की मांग उठाई थी, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और व्यापार प्रभावित होने का हवाला देकर आंदोलन को रोकने का प्रयास किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और शोषितों का अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना भाजपा को पसंद नहीं है। भाजपा और एनडीए की ओर से हाल में जुटाई गई भीड़ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर जन मोर्चा को भी मौका दिया जाए तो वह अपनी ताकत दिखा सकता है।

Check Also

दिवाली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, सोनिया विहार में 457 पहुंचा एक्यूआई

– धूल कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *