Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान: 4.60 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य – एसपी गोयल, मुख्य सचिव

– पद्म आवार्ड के लिए प्रत्येक जनपद से 6-6 प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम भेजे जाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4.60 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए और हर वर्ग को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा महोत्सव, तिरंगा रैली और म्यूजिकल कॉन्सर्ट जैसे आयोजन कर देशभक्ति का माहौल बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पद्म पुरस्कार के लिए हर जिले से खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के छह-छह प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम 31 अगस्त तक शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे, जिनकी आपूर्ति खादी एवं ग्रामोद्योग से होगी। इसके लिए एनजीओ, लघु उद्योग, निजी सिलाई केंद्र और अन्य उत्पादन इकाइयों के साथ समन्वय कर झंडों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, रेडियो, टीवी और स्थानीय प्रचार माध्यमों से लोगों को वॉलंटियर बनने और हर घर तिरंगा सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी मौजूद रहे।

Check Also

राजस्व वसूली तेज करने और अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश, 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES