Breaking News

छोरी का बनेगा सीक्वल, नुसरत निभाएंगी मुख्य भूमिका

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
29 दिसंबर। नुसरत भरुचा अभिनीत फिल्म छोरी की सफलता के बाद, निर्माताओं ने इसके सीक्वल के साथ कहानी की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित अगली कड़ी छोरी 2 शीर्षक से, नुसरत के चरित्र साक्षी की कहानी को उठाएगी, जहां से पहला पार्ट शुरु हुआ था, साथ ही कुछ प्रमुख पात्रों को वापस लाएगी। सीक्वल की घोषणा करते हुए, निर्देशक ने कहा कि मैं छोरी की कहानी को इसके सीक्वल के साथ अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा छोरी को एक मल्टीपल फिल्म फ्रैंचाइजी के रूप में देखा है और सीक्वल की कहानी को विकसित करना तभी शुरू कर दिया था, जब हम पहले संस्करण का फिल्मांकन कर रहे थे।
फिल्म का निर्माण साइक द्वारा किया जाएगा, जो अबुदंतिया एंटरटेनमेंट का हॉरर वर्टिकल है, क्रिप्ट टीवी और टी-सीरीज के साथ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा निर्माता रहेंगे।

Check Also

उत्तरायणी कौथिग-2026 के तृतीय दिवस पर बही लोक संस्कृति की इन्द्रधनुषी बयार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES