Breaking News

पुष्पा के सीक्वल का शीर्षक रखा गया “पुष्पा: द रूल”

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
29 दिसंबर। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा: द राइज” ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। देशभर में फिल्म के प्रति उत्साह देखने को मिला है। यह फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेकर्स ने बहुत पहले बता दिया था कि इस पैन इंडिया फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला भाग दर्शकों के बीच है। फिल्म के अंत में बताया गया है कि पुष्पा के सीक्वल का शीर्षक पुष्पा: द रूल होगा।
पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया है। अब जब फिल्म का पहला भाग रिलीज हो चुका है, तो इसके सीक्वल के टाइटल का भी खुलासा हो गया है। यह भी बताया गया था कि फिल्म की अगली कड़ी में फहाद फाजिल की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया है। पुष्पा का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है। फिल्म ने दुनियाभर में अपने ओपनिंग डे को 71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ा है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।

Check Also

उत्तरायणी कौथिग-2026 के तृतीय दिवस पर बही लोक संस्कृति की इन्द्रधनुषी बयार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES