Breaking News

एस आर ग्लोबल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “उड़ान–2025” का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी में आगामी 4 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को शाम 4 बजे से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “उड़ान–2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक और लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम के संयोजक सदस्य, विधान परिषद उत्तर प्रदेश, पवन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अतिथियों की उपस्थिति से बच्चों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Check Also

हरतालिका तीज पर बन रहे कई शुभ योग, इन सात राशियों को मिल सकता है धन लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES