Breaking News

‘आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल’ में चिकित्सा उत्कृष्टता को नई ऊंचाई देंगे लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। कानपुर निवासी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास ने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित ‘आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल’ (आर एंड आर हॉस्पिटल) के कमांडेंट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। लगभग चार दशकों के अनुकरणीय सैन्य चिकित्सा अनुभव के साथ लेफ्टिनेंट जनरल दास ने अपने सेवा काल में चिकित्सा, प्रशासनिक और नेतृत्व के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से स्नातक लेफ्टिनेंट जनरल दास एक प्रतिष्ठित ईएनटी सर्जन हैं। उन्होंने नई दिल्ली के आर्मी बेस हॉस्पिटल और कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया। कमांडेंट सी.एच. (एन.सी.) के रूप में उन्होंने उधमपुर स्थित कमांड हॉस्पिटल को अत्याधुनिक एवं सुसज्जित नए भवन में स्थानांतरित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने दीर्घ और विशिष्ट करियर के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल दास को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस), चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) और जीओसी-इन-सी प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है।
आर एंड आर हॉस्पिटल के कमांडेंट के रूप में उनका उद्देश्य अस्पताल की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए चिकित्सा सेवाओं, अनुसंधान और शिक्षण में उत्कृष्टता के उच्चतम मानक स्थापित करना है। वे अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी नियुक्ति से सशस्त्र बलों और नागरिक समुदाय दोनों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *